फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Speeding car rams into truck parked by the roadside; two dead.

Amethi News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो की मौत

Mon, 06 Jul 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Speeding car rams into truck parked by the roadside; two dead.
शाहगढ़/लखनऊ। लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में सुल्तानपुर रोड पर शनिवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस जाने से अमेठी के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार हादसा कोड़रा गांव के पास हुआ। कार में सवार अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी सौरभ यादव (21), अभिषेक यादव (20), मुसाफिरखाना के तेजगढ़ निवासी नितिन और अक्षय लखनऊ घूमकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चारों युवक उसमें फंस गए।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकालकर गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नितिन और अक्षय को सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद सुल्तानपुर रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार हटवाकर यातायात बहाल कराया।



इन्सेट
सौरभ ने डेढ़ वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह
सौरभ यादव ने डेढ़ वर्ष पहले अंजली से प्रेम विवाह किया था। उनके पिता जगदीश यादव दिल्ली में नौकरी करते हैं और भाई समरजीत चंडीगढ़ में रहते हैं। सौरभ की मौत की खबर सुनकर दोनों अमेठी के लिए रवाना हो गए। परिवार में उनकी मां सुशीला और बहन वंदना हैं। पति की मौत की जानकारी मिलते ही अंजली बेसुध हो गईं।




11वीं का छात्र था अभिषेक
अभिषेक यादव 11वीं का छात्र था। उसके पिता घनश्याम तबीयत बिगड़ने के कारण करीब चार माह पहले मुंबई से घर लौटे थे। परिवार में उसकी मां गुड़िया, भाई अभय और बहन खुशी हैं। सौरभ और अभिषेक दोनों प्राइवेट काम भी करते थे। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से ट्रक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed