फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special trains will provide relief on Holi, travel will be easy

Amethi News: स्पेशल ट्रेनें होली पर देंगी राहत, यात्रा होगी सुगम

Mon, 11 Mar 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 11 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Special trains will provide relief on Holi, travel will be easy
अमेठी सिटी। सहालग और होली त्योहार पर कन्फर्म टिकट नहीं मिलने की परेशानी रेलवे ने दूर कर दी है। वाराणसी-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। 21 से 31 मार्च के बीच संचालित होने वाली ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। स्पेशल ट्रेन का ठहराव जिले में नहीं होने से यात्रियों को प्रतापगढ़ या लखनऊ से ट्रेन पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


होली का त्योहार 25 मार्च को है। गौरीगंज और अमेठी से होकर चलने वाली काशी विश्वनाथ, पद्मावत व नीलांचल समेत अन्य ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से बनारस के बीच लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन 21 से 31 मार्च तक चलेगी। (04080-79) दिल्ली-बनारस-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 21 मार्च से प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को शाम 7:30 बजे चलेगी। सुबह 6:35 बजे प्रतापगढ़ होते हुए 9:45 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में (04079) बनारस-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को शाम 6:20 बजे चलेगी। रात 10 बजे प्रतापगढ़ होते हुए दिल्ली जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव अमेठी व गौरीगंज स्टेशन पर नहीं होने से यात्रियों को ट्रेन से यात्रा की सुविधा प्रतापगढ़ या लखनऊ से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल स्पेशल ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई। अब तक कन्फर्म टिकट नहीं पाने वाले यात्री टिकट बुक करवा यात्रा कर सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने होली स्पेशल ट्रेन संचालित होने और टिकटों की बुकिंग शुरू होने की पुष्टि की है।


दो घंटे देरी से पहुंची मालदा टाउन

अमेठी सिटी। मौसम साफ होने के बाद भी रविवार को मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 2:40 बजे के स्थान पर 4:21 बजे पहुंच रवाना हुई। इसके अतिरिक्त लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस डेढ़ तो अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व दिल्ली-पुरी नीलाचल एक्सप्रेस एक-एक घंटा देरी से गौरीगंज पहुंच रवाना हुई। वाराणसी-देहरादून, देहरादून-वाराणसी, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल समेत अन्य कई ट्रेन 20 से 40 मिनट विलंब से संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed