{"_id":"67f2d34ce93d2d931108290f","slug":"special-train-will-run-travel-to-delhi-will-become-easier-amethi-news-c-96-1-ame1002-137833-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चलेगी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली की यात्रा होगी सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चलेगी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली की यात्रा होगी सुगम
Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रेनों में दिल्ली का कन्फर्म टिकट नहीं मिलने की परेशानी रेलवे ने दूर कर दी है। अब वाराणसी-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। ट्रेन अप व डाउन में वााराणसी-दिल्ली के बीच छह चक्कर लगाएगी। संचालित होने वाली ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। स्पेशल ट्रेन का ठहराव जिले में नहीं होने से यात्रियों को प्रतापगढ़ या रायबरेली से ट्रेन पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।
गौरीगंज और अमेठी से होकर चलने वाली काशी विश्वनाथ, पद्मावत व नीलांचल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से वाराणसी के बीच लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन 10 से 15 अप्रैल तक चलेगी।
इस ट्रेन का ठहराव अमेठी व गौरीगंज स्टेशन पर नहीं होने से यात्रियों को ट्रेन से यात्रा की सुविधा प्रतापगढ़ या रायबरेली से मिलेगी। फिलहाल स्पेशल ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई। अब तक कन्फर्म टिकट नहीं पाने वाले यात्री टिकट बुक करवाने के बाद यात्रा कर सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने स्पेशल ट्रेन संचालित होने और टिकटों की बुकिंग शुरू होने की पुष्टि की है।