{"_id":"6849d9b7dcdda1e46d0382dd","slug":"sp-workers-should-connect-with-the-public-amethi-news-c-96-1-ame1008-142349-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जनता से जुड़ें सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जनता से जुड़ें सपा कार्यकर्ता
Thu, 12 Jun 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित सपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता अमेठी प्रभारी पनधारी यादव ने की। उन्होंने कहा कि अब संगठन में वही पदाधिकारी बने रहेंगे जो जमीन स्तर पर सक्रिय हैं और जिनकी जनता के बीच अच्छी छवि है। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश है कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। कार्यकर्ता जनता से जुड़ें, जनसमस्याओं को उठाएं और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि टिकट उन्हीं को दिया जाएगा जो सक्रिय, जनप्रिय और विकास के प्रति समर्पित हैं। सपा नेता सिंधु जीत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब पूरी ताकत से मैदान में उतरना होगा। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि पार्टी अब सक्रियता, सेवा और संघर्ष की राह पर चलेगी। कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। इस मौके पर महामंत्री अरशद अहमद, प्रवक्ता राजेश मिश्र, मोहम्मद नईम, गुंजन सिंह, महावीर कश्यप, मोहम्मद अमीन, चंद्रशेखर यादव, राकेश यादव, सुनीता यादव, मनीराम वर्मा, दीपू तिवारी, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।