फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP Election 2022: UP assembly seat result of Amethi district.

अमेठी: अपने गढ़ में कांग्रेस साफ, भाजपा-सपा हाफ-हाफ, दोनों दलों को मिलीं दो-दो सीटें

Fri, 11 Mar 2022 02:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो, अमेठी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2022 02:14 PM IST
सार

कभी कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी में देश की सबसे पुरानी पार्टी शून्य साबित हुई है। जिले की चार विधानसभा सीटों में से दो भाजपा तो दो सपा के खाते में गई हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: UP assembly seat result of Amethi district.

विस्तार

गौरीगंज (अमेठी)। 27 फरवरी को हुए मतदान के बाद 10 मार्च को हुई मतगणना के घोषित चुनावी नतीजों ने जिले में सपा को बढ़त दी। भाजपा जहां तिलोई व जगदीशपुर की सीट बचाने में कामयाब रही वहीं अमेठी की सीट सपा ने छीन ली। पिछले चुनाव में महज एक सीट पाने वाली सपा ने इस चुनाव में दो सीटों (अमेठी व गौरीगंज) पर जीत दर्ज की। हालांकि गौरीगंज सीट का परिणाम भाजपा प्रत्याशी के विरोध के चलते देर शाम तक घोषित नहीं हो सका।

विज्ञापन


10 मार्च की सुबह आठ बजे मतगणना का कार्य जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज व मनीषी महिला पीजी कॉलेज में शुरू हुआ। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना करने के बाद करीब साढ़े आठ बजे ईवीएम के मतों की गिनती का काम शुरू हुआ। ईवीएम पर मतों की गिनती वाले कक्ष में एजेंट कोई भी बवाल न कर सकें इसके लिए लोकल पुलिस के बजाए अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में तिलोई व अमेठी तथा मनीषी महिला पीजी कॉलेज में जगदीशपुर व गौरीगंज के मतों की गिनती की गई। गिनती के दौरान डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी दिनेश कुमार सिंह के अलावा चारों प्रेक्षक व सभी जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे। मतगणना के बाद प्रशासन की ओर से तिलोई में भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह, जगदीशपुर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश पासी (राज्यमंत्री) तथा अमेठी में सपा प्रत्याशी महराजी प्रजापति को विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीगंज में प्रशासन को परेशानी झेलनी पड़ी। यहां 28 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी के विरोध के चलते 29वें राउंड की मतगणना का काम काफी देर बाधित रहा। चंद्र प्रकाश पुनर्मतगणना पर अड़े रहे। हालांकि बाद में प्रशासन ने 29वें राउंड के साथ (बाजगढ़ी व टिकरा में ईवीएम खराब हो गई थी) दो बूथों के ईवीएम की गणना कर रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर फीड कर दिया।


आयोग की वेबसाइट व प्रशासन की ओर से जारी चार्ट के अनुसार सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह को 78,703, भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश को 71,747, कांग्रेस प्रत्याशी फतेह बहादुर को 28,901 व बसपा प्रत्याशी राम लखन शुक्ल को 9,830 मत मिले थे। इस प्रकार राकेश प्रताप 6,955 वोट से आगे थे। हालांकि देर शाम तक गौरीगंज का परिणाम अधिकृत रूप से घोषित नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed