{"_id":"61f578fbfb926854282d861e","slug":"sp-left-everyone-behind-in-declaring-candidate-amethi-news-lko615544364","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी घोषित करने में सपा ने सबको पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी घोषित करने में सपा ने सबको पीछे छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के मामले में सपा ने अन्य दलों को पीछे छोड़ दिया है। सपा जहां चारों सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर चुकी है वहीं कांग्रेस व भाजपा दो-दो तो बसपा मात्र एक सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकी है। आम आदमी पार्टी तीन तो राष्ट्रीय जनसता दल ने एक सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
जिले की चार विधानसभा सीटों (गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर व तिलोई) पर पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। सभी सीटों पर एक फरवरी से नामांकन शुरू होना है। अब जबकि नामांकन शुरू होने में महज 48 घंटे शेष हैं तो भाजपा, कांग्रेस व बसपा समेत कई दल सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं कर सकी है।
सपा ने गौरीगंज, जगदीशपुर व अमेठी में चार दिन पूर्व तो तिलोई में एक दिन पूर्व अपना प्रत्याशित घोषित कर दिया। भाजपा अभी तक सिर्फ तिलोई व जगदीशपुर में ही प्रत्याशी घोषित कर सकी है। अमेठी में अपना सिटिंग एमएलए होने के बावजूद पाटी यहां अभी टिकट नहीं घोषित कर सकी है। गौरीगंज में भी यही हाल है। कांग्रेस पार्टी भी तिलोई व जगदीशपुर में तो 15 दिन पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया लेकिन अमेठी व गौरीगंज सीट पर प्रत्याशी घोषित करने में उसे पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी अब तक सिर्फ अमेठी में ही अपना प्रत्याशी घोषित कर सकी है। शेष तीन सीटों पर वह आजकल कर रही है। आम आदमी पार्टी भी गौरीगंज, तिलोई व अमेठी में अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। राष्ट्रीय जनसत्ता दल भी जिला मुख्यालय की गौरीगंज सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अन्य तीन सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी है। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने से दावेदारों के अलावा पब्लिक में भी उहापोह की स्थिति है।