{"_id":"65cbcaa0bc440497370d5654","slug":"sp-is-a-dying-party-nandi-amethi-news-c-96-1-ame1003-113557-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाप्त होती हुई पार्टी है सपा : नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाप्त होती हुई पार्टी है सपा : नंदी
Wed, 14 Feb 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गांव चलो अभियान में प्रवास के लिए जिले के कटरा शाहगढ़ गांव में सोमवार की रात प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी को समाप्त होती हुई पार्टी बताया। कहा कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि, अखिलेश यादव को सत्ता विरासत में मिली है। विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं। कहा कि सनातन धर्म का विरोध समाजवादी पार्टी के डीएनए में है। रामभक्तों पर गोलियां चलवाना और विवादित ढांचे को बाबरी मस्जिद कहकर महिमा मंडित करना, यह सब कुछ इस देश की जनता ने देखा है। 22 जनवरी को रामलला जी विराजमान हुए हैं और प्रधानमंत्री ने देश ही नहीं पूरी दुनिया को उत्सव दे दिया। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ स्वामी प्रसाद मौर्या के आने से ताबूत में कील ठोकने का काम किया जा रहा है।
कहा कि आज सभी पार्टियों में भगदड़ मची है कि कैसे वह भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करें। निश्चित रूप से पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। जिन चार सीटों पर जिम्मेदारी मिली है, वहां कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, उमाशंकर शुक्ला, विजय किशोर तिवारी, राधेश्याम चौहान आदि मौजूद रहे।

13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक। संवाद
विज्ञापन