फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Son attacks mother with a knife after an argument.

Amethi News: कहासुनी के बाद बेटे ने मां पर चाकू से किया हमला

Mon, 20 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Son attacks mother with a knife after an argument.
जगदीशपुर। कमरौली के सिठौली गांव में रविवार शाम मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने मां पर चाकू से हमला कर दिया। इससे कुसमा (65) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



घायल महिला के बेटे अमन ने बताया कि उनकी मां कुसमा रविवार शाम घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके भाई रामदीन और मां के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रामदीन ने घर में रखा चाकू उठाकर मां पर हमला कर दिया। इससे वह घायल होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन



पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए सेंटर रेफर लखनऊ कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed