फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Some moments of sunshine, some clouds, increased concern of farmers

Amethi News: कुछ पल धूप, कुछ बादल, किसानों की बढ़ी चिंता

Sun, 09 Apr 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Some moments of sunshine, some clouds, increased concern of farmers
गौरीगंज : माधवपुर में थ्रेसर से गेहूं फसल की मड़ाई करने में जुटे किसान। -संवाद
गौरीगंज (अमेठी)। मौसम का मिजाज देख रविवार को किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। सारा दिन धूप व बादलों की लुकाछिपी में बीत गया। किसान इस दौरान अपनी फसलें सहेजने में जुटे रहे। रब सजीन में किसानों की कड़ी मेहनत से तैयार गेहूं की फसल पर प्राकृतिक नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। मार्च में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि के बाद शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। मौसम परिवर्तन नेे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम परिवर्तन के बाद किसान मजदूर से कटाई के बाद थ्रेसर से मड़ाई करने के बजाए कंबाइन मशीन से फसल काटकर उत्पादन सुरक्षित करने में जुट गए हैं। शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। रविवार सुबह बदली थी। हालांकि 10 बजे के बाद धूप निकल आई। बावजूद इसके किसान अपना अन्य कार्य छोड़कर दिन भर फसल सहेजने में जुटे रहे। कृषि विभाग के अनुसार यदि अब बरसात हुई तो किसानों की तैयार गेहूं की फसल के अलावा जायद सीजन की फसल भी प्रभावित होगी। सब्जी उत्पादक किसान तो बर्बाद ही हो जाएंगे।
विज्ञापन


1.26 लाख हेक्टेयर में बोया गया है गेहूं
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि जिले में 1,26,892 हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हुई है। सात अप्रैल तक महज 38,670 हेक्टेयर भूमि पर बोई गई गेहूं के फसल ही काटी जा सकी है। जिले में इस वर्ष 4,20,868 मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन की संभावना है। गत वर्ष में जिले में 3,89,314 मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed