फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Social change is not possible without political power

Amethi News: राजनीतिक ताकत के बिना सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं

Thu, 26 Oct 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 26 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Social change is not possible without political power
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के गांव मुराई स्थित एक मैरिज हाल परिसर में मंगलवार को सम्राट अशोक विजय दशमी महोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सम्राट अशोक महान की शासन व्यवस्था और बौद्ध धम्म के प्रचार प्रसार में योगदान का का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नूरपुर बिजनौर के विधायक राम अवतार सिंह सैनी ने कहा कि राजनीतिक ताकत के बिना सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है। ताकत हासिल करनी है, तो राजनीति की चाभी अपने हाथ में लेनी होगी। विशिष्ट अतिथि सपा विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने कहा कि सम्राट अशोक हमारी विरासत, ताकत और पहचान हैं।
विज्ञापन

सपा नेता जय सिंह प्रताप यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ आंबेडकर का संविधान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। डाॅ मिथिलेश मौर्य ने कहा कि सामाजिक जीवन में दोहरा चरित्र नहीं प्रदर्शित होना चाहिए, बुद्ध वाद और मनुवाद दोनों एक साथ नहीं चल सकता। इंजीनियर पारसनाथ यादव ने सम्राट अशोक विजय दशमी के त्योहार को मेले और पर्व के रूप में मनाने और मृत्यु भोज न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को राजीव रत्न मौर्य, आलोक कुशवाहा, अरुण प्रजापति, अयोध्या प्रसाद मौर्य उर्फ पप्पू मौर्य ब्लाक प्रमुख मंजू मौर्य,राम जियावन मौर्य आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed