फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   So far, 249 MT paddy has been procured from only 70 farmers

अब तक 70 किसानों से हुई 249 एमटी धान खरीद

Tue, 03 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
So far, 249 MT paddy has been procured from only 70 farmers
अमेठी। खरीफ सीजन में किसानों का निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीद करने के लिए जिला प्रशासन ने 12 एजेंसी के कुल 61 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया था। अनुमोदन के बाद 10 एजेंसी के 51 क्रय केंद्र की स्थापना हो सकी है। स्थापित क्रय केंद्रों पर 19 दिन बीत जाने के बावजूद भी विपणन व पीसीएफ के अलावा अन्य एजेंसी के क्रय केंद्रों की अब तक बोहनी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

फसल समर्थन मूल्य पर किसानों की धान फसल खरीदने के लिए शासन के निर्देश पर डीएम अरुण कुमार ने 12 एजेंसी के 61 केंद्रों का अनुमोदन करते हुए 15 अक्टूबर से धान खरीद शुरू करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

निर्देशों के बावजूद जिले में विपणन शाखा के 11, पंजीकृत समिति व मल्टी सेक्टोरल नेकाफ के चार-चार, पीसीएफ के 26, यूपी एग्रो के तीन, मंडी परिषद व भारतीय खाद निगम के दो-दो क्रय केंद्र ही स्थापित हो सके हैं। स्वीकृत कल्याण निगम के चार केद्रों की अब तक स्थापना नहीं हुई तो यूपीएसएस एजेंसी शासन स्तर से स्वीकृति नहीं होने के कारण छह क्रय केंद्र स्थापित नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थापित क्रय केंद्रों पर लक्ष्य निर्धारित होने के बावजूद अधिकांश क्रय केेंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है तो विपणन व पीसीएफ को छोड़कर अन्य एजेंसी की अब तक बोहनी नहीं हो सकी है। विपणन विभाग की ओर से जारी आंकडों को आधार मानें तो 19 दिन बीत जाने के बावजूद विपणन शाखा के क्रय केंद्रों पर 63 किसानों से 210.88 एमटी तो पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर सात किसानों से 38.76 एमटी धान खरीदा गया है।
जो निर्धारित लक्ष्य 1.10 एमटी का 0.46 प्रतिशत है। धान खरीद की गति धीमी होने के पीछे जिम्मेदार फसल तैयार नहीं होना बता रहे हैं तो क्रय की गति से लक्ष्य का पूरा होना अंसभव भी प्रतीत हो रहा है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी भीमाचंद गौतम ने बताया कि अभी फसलों का कटान पूरा नहीं हुआ है जिसके कारण क्रय केंद्रों पर अभी किसानों की आमद नहीं हो रही है। क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है। किसानों के केंद्र पर आते ही खरीद शुरू हो जाएगी।

धान क्रय की जिला प्रभारी एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने सभी एजेंसियों के जिला प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। कहा है कि लक्ष्य पूरा न होने की स्थिति में उनकी लापरवाही से शासन को अवगत कराते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed