फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smuggler Arrested with Banned Turtles on Kumbh Express

Amethi News: कुंभ एक्सप्रेस में प्रतिबंधित कछुओं संग तस्कर गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Smuggler Arrested with Banned Turtles on Kumbh Express
जगदीशपुर के निहालगढ़ स्टेशन पर पकड़े गए कछुए। -संवाद
जगदीशपुर। कुंभ एक्सप्रेस में प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं के साथ शुक्रवार को सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज क्षेत्र के भैंसुवा गांव निवासी जय को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कछुओं की तस्करी की बात स्वीकार की है। वन विभाग की टीम कछुओं को सुरक्षित नदी में छोड़ने के लिए न्यायालय से अनुमति लेने की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन



निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद आरपीएफ ने युवक की तलाशी ली। उसके पास मौजूद दो बैग से करीब 70 किलो वजन के चार प्रतिबंधित कछुए बरामद हुए। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कछुओं को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन




वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ला ने बताया कि बरामद सभी कछुए प्रतिबंधित प्रजाति इंडियन सॉफ्ट शेल टारटल के हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन्हें पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। अधिकारियों के अनुसार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed