फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smriti's officers were scolded

Amethi News: स्मृति की अफसरों को खरी-खरी

Sun, 14 Jan 2024 01:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Jan 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
Smriti's officers were scolded
जगदीशपुर (अमेठी)। शनिवार की दोपहर साढ़े बारह बजे का वक्त, राजापुर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम से निकलते समय गाड़ी पर बैठते ही ग्रामीणों की भीड़ आ गई। ग्रामीणों ने कहा कि मनरेगा में मजदूरी नहीं मिल रही है, छुट्टा जानवर खेती को तबाह कर रहे हैं। सांसद ने एसडीएम प्रीती तिवारी को बुलाया। एसडीएम ने कहा कि बीडीओ व सेक्रेटरी उनकी नहीं सुन रहे हैं। नाराज केंद्रीय मंत्री ने खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सेक्रेटरी से पूछा कि क्या काम कर रहे हैं। बताइए कि यहां पर पशु पकड़कर गोशाला में भेजने के लिए गाड़ी कितनी बार मंगवाई। जवाब मिलते ही ग्रामीण सवाल खड़े करने लगे। कहा कि गांव वाले झूठ बोल रहे हैं क्या ? कहा कि आपसे चार गांव नहीं संभल पा रहा है, और उन्हें पूरी अमेठी देखनी है। सांसद ने एसडीएम से कहा कि बीडीओ दिखाई नहीं दे रहे हैं और आप कहती है कि उन्हें फोन कर रही हूं और वो सुन नही रहे हैं, हद है मैडम। बताइए डीएम साहब कहां हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने एसडीएम से कहा कि आप कह रही हैं कि सचिव नहीं सुनता, अमेठी का डीपीआरओ काम नहीं करता, बीडीओ नहीं सुनता, एसडीएम असहाय है, सारे काम मैं करूं मैडम अकेले, बताइए मुझे क्या क्या करना है.. कहां कचरा उठाना है, कहां खड़ंजा लगाना है, कहां नाली साफ करना है बोलिए, मैं करती हूं आराम से। यहां का विधायक काम नहीं करेगा तो क्या अफसर भी काम नहीं करेंगे ये कैसे चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सचिव को नहीं पता कि यहां गांव में कितने लोग हैं। प्रशासनिक काम मेरा अधिकार नहीं है मैडम, वरना मैं आपके हिस्से का काम भी कर देती। केंद्रीय मंत्री ने तत्काल समस्या के समाधान का निर्देश दिया।


राम मंदिर का चित्र भेंट किया
- पिंडोरिया में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंची सांसद से गांव के लोगों ने नाली, खड़ंजा पेंशन आदि समस्याओं के निस्तारण की मांग की। पार्वती कश्यप ने बीमारी की बात कही तो सीएमओ को बुलाकर दवा कराने के निर्देश दिए। देवेंद्र सिंह ने छुट्टा जानवर से फसल चौपट होने की शिकायत की। जिस पर बीडीओ को निर्देश दिया। शोभनाथ सिंह ने बरात घर की मांग की। वर्षा श्रीवास्तव ने श्री राम मन्दिर का छाया चित्र भेंट किया। टिकरी में अन्न प्राशन कराने के साथ ही ग्रामीणों से संवाद किया। टिकरी में डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी डाॅ. इलामारन जी, सीडीओ सान्या छाबड़ा सहित अन्य अधिकारियों से जानकारी ली। कर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। अमेठी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की।


घर-घर बांटे गए अक्षत
- गौरीगंज में केंद्रीय मंत्री ने 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर घर-घर अक्षत बांटा। महिलाओं को घरों में पूजन करने को कहा। साथ ही फरवरी में दर्शन कराने की बात कही।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, राजेंद्र शुक्ला, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह, सचेंद्र सिंह, काशी तिवारी, सुधांशु शुक्ल सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed