फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smriti Irani inaugurated and laid the foundation stone of 1.13 crore schemes

Amethi News: स्मृति ने किया 1.13 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani inaugurated and laid the foundation stone of 1.13 crore schemes
अमेठी। केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। कलेक्ट्रेट में उन्होंने 1.13 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इससे पहले वो भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम समेत अन्य आयोजनों में शामिल हुईं। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में किए गए कार्यों का संस्मरण सुनाया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी के दिशा-निर्देशन में मुझे पार्टी के लिए कार्य करने का अवसर मिला। वे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सराहना कर हमेशा हौसला बढ़ाते थे।
विज्ञापन

एक संस्मरण को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं भाजपा युवा मोर्चा महाराष्ट्र की प्रदेश उपाध्यक्ष थी, तब मुझे मछुआरों के बीच कुछ काम करने का टास्क दिया गया। रिपोर्ट गई तो एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी का फोन आया। उन्होंने मुझसे मछुआरों की वास्तविक स्थिति व उनके बीच भाजपा की छवि के बारे में जानने की कोशिश की। मुझसे कहा कि समाज के शोषित व वंचित के लिए हमेशा काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री मवाई ग्रामसभा में निर्माणाधीन अपने आवास पर पहुंचीं। जहां पर उन्होंने राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, जिला प्रभारी संजय राय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के साथ रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इसके बाद वे शहर स्थित शिक्षाविद पंडित जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी व भाजपा नगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। एआरटीओ कार्यालय के समीप स्थित बृजेश उपाध्याय व पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय के घर पहुंच शिष्टाचार भेंट की।
अंत में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं जहां उन्होंने 1.13 करोड़ रुपये की लगात की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा कर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी डॉ. इलामारन, सीडीओ सान्या छाबड़ा व सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed