फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   smriti irani analysed the the covid vaccination program

स्मृति ने की कोरोना से बचाव व टीकाकरण की समीक्षा

Sun, 05 Sep 2021 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
smriti irani analysed the the covid vaccination program
1ो4 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट परिसर में अफसरों को आवश्यक निर्देश देतीं केंद्रीय मंत्री। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक में कोविड व टीकाकरण तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करते हुए फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। मंत्री ने जिले में लगातार स्वच्छता अभियान चलाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में शासन द्वारा नामित जिले की नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग, डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर के साथ कोविड-19, उसके टीकाकरण तथा तीसरी लहर के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने डेंगू, मलेरिया एवं संक्रामक रोगों के दृष्टिगत जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि स्वच्छता अभियान में व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों, ग्राम प्रधानों को शामिल कर प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगर पालिका व नगर पंचायतों में सफाई कराई जाए। रोगों के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया जाए। इस दौरान कुपोषित बच्चों, गर्भवती, धात्रियों व किशोरियों का विशेष ध्यान देते हुए उन्हें पोषाहार, दवाइयां आदि उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका लगाने के निर्देश भी स्मृति ने दिए। इस वाटिका में सब्जियां, फल उगाने के साथ ही मेडिसिन के पौधे लगाने का निर्देश दिया। मंत्री ने सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे को निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों को लेकर जागरूक करने को कहा।
मंत्री ने कहा कि उनके भ्रमण के दौरान प्राप्त शिकायतों व ज्ञापन का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह, एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा, एएसपी वीके पांडे समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
6.70 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका
डीएम ने स्मृति को बताया कि जिले में अब तक 6,19,911 व्यक्तियों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। इनमें 9,959 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। मौजूदा समय जिले में पॉजिटिव केस नहीं हैं।
18 वर्ष से ऊपर आयु के 6,70,962 व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 1,42,141 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। तीसरी लहर के दृष्टिगत एल-2 हॉस्पिटल में 300 बेड, एल-1 प्लस हॉस्पिटल में 125 बेड, 24 वेंटीलेटर, 367 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 418 ऑक्सीजन रेगुलेटर व सात आक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए गए हैं।
14 कुम्हारों को दिया इलेक्ट्रिक चाक
बैठक के बाद मंत्री ने खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित माटी कला योजना के तहत जनपद के 14 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक कुम्हारी चाक तथा प्रमाणपत्र का वितरण किया। इलेक्ट्रिक चाक पाकर कुम्हार खुश दिखाई पड़े।

सेना भर्ती कराने की मांग
गौरीगंज। स्मृति के कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में एकत्र हुए। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ दो युवाओं को लेकर कलेक्ट्रेट आए और स्मृति से उनकी मुलाकात कराई। युवकों ने स्मृति से अमेठी एआरओ के माध्यम से सेना भर्ती शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed