{"_id":"5faac2d28ebc3e9bb54310bb","slug":"six-villages-in-the-block-have-zero-in-housing-plus-amethi-news-lko5496155167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक के छह गांव हुए आवास प्लस में शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक के छह गांव हुए आवास प्लस में शून्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय ब्लाक की छह ग्राम पंचायतें प्लान प्लस पर शून्य दिख रही हैं। इसके चलते इन ग्राम पंचायतों के पात्र लाभार्थियों को आवास का लाभ नहीं मिल सकेगा। ग्राम प्रधान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीडीओ और जिला अधिकारी को पत्र देकर मामले की शिकायत की है।
स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत डेढ़ पसार, पूरब गांव, भुसहरी, कुशीताली, दादूपुर, बियसिया आवास प्लस प्लान पर शून्य दिख रहे हैं। ग्राम प्रधान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को डीएम व सीडीओ को शिकायती पत्र देकर बताया है कि ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आवास हेतु पात्र परिवारों का सर्वे किया गया था।
पात्रता की जांच भी जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा की गई थी। बावजूद इसके आवास प्लस पर एक भी लाभार्थी का डाटा प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इसके कारण आवास विहीन पात्र मुख्यमंत्री आवास योजना से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल ने मामले की जांच करा कर सूची को ठीक कराए जाने की मांग उठाई है। प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह ने बताया कि प्लान प्लस पर नाम प्रदर्शित नहीं होने से क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों के लाभार्थी आवास योजना से वंचित हो रहे हैं।
ग्राम प्रधान देव प्रकाश पांडेय ने बताया कि प्लान प्लस पर ग्रामसभा शून्य दिखाई देने से एक ओर जहां उपरोक्त गांव के पात्र लाभार्थियों को आवास नहीं मिलेगा वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए 2022 तक सबको आवास का लक्ष्य भी अधूरा रह जायेगा। प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार और अजीत सिंह ने कहा कि यदि उक्त त्रुटियों को ठीक नहीं कराया गया तो प्रधान संघ द्वारा आगे की रणनीति बनाई जाएगी।