फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Six kutcha houses collapsed due to rain

Amethi News: बारिश से छह कच्चे मकान ढहे

Fri, 05 Sep 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Six kutcha houses collapsed due to rain
.संग्रामपुर के जरौटा गांव में बारिश से ढहा कच्चा मकान।-संवाद
संग्रामपुर (अमेठी)। लगातार बारिश से छह लोगों के कच्चे मकान ढह गए हैं। प्रभावित परिवारों ने लेखपाल से मुआयना कराकर मुआवजा व आवास दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




जरौटा में तेज बारिश से तीन लोगों के कच्चे मकान ढह गए। इनमें दिनेश मिश्र, राजमोहन मिश्र और संजय मिश्रा शामिल है। वहीं ग्राम भौसिंहपुर में अविनाश कनौजिया का मकान भी गिर गया। कटरा कसारा गांव में शत्रुघ्न विश्वकर्मा का कच्चा मकान ढह गया। इसी प्रकार सरैया कनू गांव में लालता प्रसाद सरोज का मकान बारिश की चपेट में आकर धराशायी हो गया।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि कच्चे मकान गिर जाने से वे खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने को मजबूर हैं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से शीघ्र मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि जिन लोगों के बारिश में कच्चे मकान गिरने की सूचना मिली थी। लेखपाल को मौके पर भेजकर मुआयना कराकर नाम दर्ज कराया गया था। बचे हुए लोगों का भी जल्दी मुआयना कराकर नाम सूची में बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed