{"_id":"5ff498da8ebc3e3291455578","slug":"six-found-corona-positive-in-amethi-amethi-news-lko5583025200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में छह मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में छह मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में एक पुलिस कर्मी समेत छह और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो लोग एक परिवार के हैं। डीएम ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व सैंपलिंग का करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में दो व चार जनवरी को संकलित 1,393 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट प्रशासन को सोमवार देर रात मिली। उसमें छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में गौरीगंज थाने क्षेत्र में संचालित डायल 112 का एक पुलिस कर्मी भी शामिल है।
अन्य संक्रमित असैदापुर, जगदीशपुर क्षेत्र तथा मुसाफिरखाना नगर पंचायत के रहने वाले हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य के साथ संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व सैंपलिंग कार्य शुरू करने का निर्देश गठित टीमों को दिया है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,593 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 3,470 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 36 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 87 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।