फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Six corona infected patients found in Amethi

अमेठी में मिले छह कोरोना संक्रमित मरीज

Tue, 08 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Six corona infected patients found in Amethi
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से इकाई में मिल रहे मरीजों का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। देर शाम मिली 1,886 सैंपलों की रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को रविवार देर रात 1,886 सैंपलों की एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में छह लोग पॉजिटिव तो अन्य 1,880 निगेटिव मिले।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों में सरैया सालारपुर की एक किशोरी व एक बुजुर्ग महिला तो पूरबगांव, खातागांव, रानीपुर व इंडोगल्फ टाउनशिप के एक-एक लोग पॉजिटिव मिले। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में गठित टीम को बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,359 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 3,214 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 32 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 113 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं। डीएम ने बताया कि वर्तमान में जिले में पॉजिटिविटी की दर एक फीसदी से भी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed