फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Six block chiefs elected unopposed in Amethi

अमेठी में छह ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 09 Jul 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Six block chiefs elected unopposed in Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के छह क्षेत्र पंचायत प्रमुख शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गए। गौरीगंज, जामो, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर व अमेठी में सिर्फ एक-एक नामांकन से निर्विरोध निर्वाचन बृहस्पतिवार को ही तय हो गया था।
विज्ञापन

सिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी ने शुक्रवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद सिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित घोषित कर दिया गया। छह ब्लॉकों में निर्विरोध प्रमुख चुने गए उनमें से पांच को एआरओ ने शुक्रवार को प्रमाणपत्र भी मुहैया करा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए एक-एक पर्चा दाखिल होने से जामो में निर्दलीय पूनम, मुसाफिरखाना में सपा प्रत्याशी नीतू सिंह, गौरीगंज में सपा प्रत्याशी रूमा सिंह, जगदीशपुर में भाजपा प्रत्याशी अंजलि सिंह व अमेठी में भाजपा प्रत्याशी मंजू मौर्या के निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को नाम वापसी का दिन निर्धारित था। इस दौरान सिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ पासी के खिलाफ निर्दलीय नामांकन करने वाले रामनरेश ने अपना पर्चा वापस ले लिया। राम नरेश के पर्चा वापस लेने के बाद सिद्धार्थ को विजेता घोषित करते हुए एआरओ ने जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया।
शुक्रवार को नाम वापसी के बाद जामो, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना व अमेठी में भी विजेता प्रत्याशियों ने ब्लॉक पहुंचकर अपना प्रमाणपत्र लिया। गौरीगंज से निर्विरोध चुनी गईं रूमा सिंह शनिवार को प्रमाण पत्र लेंगी।

शेष सात ब्लॉकों में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र वापस न लेेने से इन ब्लॉकों में भारी सुरक्षा तामझाम के बीच शनिवार को मतदान व मतगणना होगी। भेटुआ में तीन तो अन्य छह ब्लॉकों में दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रशासन ने उन सात ब्लॉकों में फोर्स बढ़ाने का फैसला किया है जहां शनिवार को ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान होना है। प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यवस्था की है।
ब्लॉक प्रत्याशी मतदाता
शाहगढ़ 2 38
बाजार शुकुल 2 79
तिलोई 2 77
बहादुरपुर 2 55
संग्रामपुर 2 39
भादर 2 62
भेटुआ 3 50
योग 15 400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed