{"_id":"623763f05ac2e956f0123131","slug":"six-accused-caught-by-the-police-along-with-the-weapons-amethi-news-lko622388528","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलाकत्ल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े छह आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलाकत्ल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े छह आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाने के रेबड़ापुर मजरे बाबूपुर गांव में रंगों के पर्व में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट दो लोगों की मौत हो गई थी। केस दर्ज करने के बाद सक्रिय पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों पक्ष के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी का चालान न्यायालय भेजते हुए फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। विवाद के बाद हुई मौत से आक्रोश को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात करते हुए अफसर निगरानी करने में जुटे हैं।
जामो थाने के रेबड़ापुर मजरे बाबूपुर गांव में रंगों के पर्व होली पर रंग लगाने के विवाद में जगन्नाथ सिंह व शिवराज पासी के पक्ष में जमकर मारपीट हुई थी। विवाद में जगन्नाथ पक्ष के अखंड प्रताप सिंह व शिवराज पक्ष के शिवराज की मौत हो गई थी। दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो भी हुए थे।
विवाद के बाद मौके पर पहुंचे डीएम राकेश कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने फोर्स के साथ गांव में लोगों को शांत कराते हुए दोनों शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद प्रमोद की तहरीर पर जगन्नाथ सिंह, अखंड प्रताप सिंह व संजय मिश्र दीपू के साथ सात अज्ञात के खिलाफ तो जगन्नाथ की तहरीर पर राजकुमारी, सर्वेश कुमार, शिवा व शिवराम के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत किया था।
विज्ञापन
केस दर्ज करने के बाद गठित टीम में शामिल उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद रविवार को अलग-अलग स्थानों से जगन्नाथ सिंह, संजय मिश्र व दीपक सिंह को तो दूसरे पक्ष के प्रमोद कुमार, सर्वेश कुमार व राजकुमारी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों का चालान कोर्ट भेजने के साथ ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश व मामले में वैधानिक कार्यवाही करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने दो पक्ष के तीन-तीन लोगों के गिरफ्तार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।