{"_id":"6898f03354d7325c8b0050cb","slug":"sisters-tied-rakhi-brothers-gave-gifts-amethi-news-c-96-1-ame1008-146337-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने दिए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने दिए उपहार
Mon, 11 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के पूरे लाला में भाई को राखी बांधती बहनें। स्रोत: -स्वयं
अमेठी सिटी। रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार को बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा तो वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देते हुए सुरक्षा का वचन दिया। घरों में इसे लेकर उल्लास का माहौल रहा। पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ दिखी। रक्षाबंधन के दिन शनिवार को भी बाजार गुलजार रहा। हाईवे सहित प्रमुख बाजारों में सड़क किनारे फुटपाथों पर लगे स्टॉल पर जमकर राखियों और मिठाई की दुकानों पर जमकर बिक्री हुई। वहीं, आवागमन में लोगों को दुश्वारियां उठानी पड़ीं।
सावन की पूर्णिमा पर शनिवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों के घर पहुंचकर राखी बांधना शुरू कर दिया। घरों में बहनों ने आरती की थाल में नारियल व राखी सजाई। भाई की आरती करने के बाद तिलक करते हुए बहनों ने रक्षासूत्र भाई की कलाई पर बांधा। वहीं, नारियल देते हुए मुंह मीठा कराया।
रक्षासूत्र बंधने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। देर शाम तक यह क्रम चलता रहा। व्यापारी नेता व संगठन जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, व्यापारी नेता व संगठन जिलाध्यक्ष महेश सोनी के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बहनों ने पहुंचकर राखी बांधी। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पर संगठन अध्यक्ष सीता देवी, ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहन नीलम ने भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया।