{"_id":"64972ecd58466dc63e0390ba","slug":"silence-in-sail-factory-after-cbi-raid-amethi-news-c-96-1-ame1002-957-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीबीआई छापे के बाद सेल फैक्टरी में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीबीआई छापे के बाद सेल फैक्टरी में पसरा सन्नाटा
Sat, 24 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर स्थित सेल फैक्टरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। सेल ( स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) फैक्टरी में शुक्रवार को सीबीआई के छापे के बाद दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को फैक्टरी के कर्मचारी बोलने से बचते रहे तो महाप्रबंधक ने भी फोन रिसीव नहीं किया।कमरौली स्थित औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) फैक्टरी में शुक्रवार को लखनऊ से आए सीबीआई डिप्टी एसपी संदीप पांडेय के नेतृत्व में सेल फैक्टरी के छापा मारा था। रात 10 बजे तक सीबीआई कार्रवाई के बाद कुछ दस्तावेज साथ लेकर गई है। शनिवार को सेल फैक्टरी में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय समेत अन्य कर्मचारियों के कमरे पर ताले लटके दिखे।
सीबीआई टीम ने किस विषय में क्या पूछतांछ की, क्या दस्तावेज साथ ले गई इसकी जानकारी देने के लिए कोई भी कर्मचारी तैयार नहीं हैं। फैक्ट्री महाप्रबंधक अतुल कुमार गुप्ता के फोन पर लगातार ट्राई करने के बाद भी फोन नही उठा रहें हैं। शनिवार को सेल फैक्टरी में सीआईएसएफ के अलावा वेयर हाउस में एक चौकीदार असलम ही मौजूद रहा।