फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sija Khan and Mohd. in 100 meter race. abid topper

Amethi News: 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ीं सिजा खान

Sat, 17 Dec 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sija Khan and Mohd. in 100 meter race. abid topper
अमेठी। एमिटी इंटर नेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर की दौड़ में सिजा खान और मो. आबिद पहले नंबर पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ बीईओ सतीश कुमार सिंह ने किया। खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। 100 मीटर रिले दौड़, बाधा दौड़, बाल बकेट दौड़, मास पीटी ड्रिल, लंबी कूद, गोला फेंक, पिरामिड, योगासन मार्च पॉस्ट, स्वागत गीत, सामूहिक नृत्य व पॉम-पॉम ड्रिल में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ में सिजा खान तो बालक वर्ग की दौड़ में मो. आबिद सबसे तेज दौड़े। 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ में प्रशा पांडेय प्रथम तथा 200 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में हरिशंकर मिश्रा प्रथम स्थान पर रहे। बाल बकेट दौड़ के बालक वर्ग में ताबिश अहमद प्रथम तो बालिका वर्ग में आर्या मेघवाल प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में प्रथम स्थान पर सुलभ और द्वितीय पर देवेंद्र रहे। गोला फेंक में प्रथम स्थान पर निष्ठा अग्रवाल तो अनुकृति द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर जूनियर दौड़ में प्रशांत प्रियदर्शी को प्रथम तो उत्सव को द्वितीय स्थान मिला।
बीईओ ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को समय-समय पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते रहने से उनके शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बल मिलता है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल की दिशा में भी आगे आना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूर्णिमा घोषाल ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कहा कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता होती है। बच्चे एक पत्थर के समान होते हैं। उन्हें जिस तरह तराशा जाए उसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। संचालन कक्षा नौ की छात्रा अश्वनी तिवारी एवं देवांश सिंह ने किया। अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed