{"_id":"639dff8a742b3a5f6b28d202","slug":"sick-married-woman-died-during-treatment-amethi-news-lko662352384","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बीमार विवाहिता की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बीमार विवाहिता की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय कस्बे की एक विवाहिता की शुक्रवार रात अस्पताल में मौत हो गई। विवाहिता गत कई दिनों से बीमार थी। मौत के बाद विवाहिता के भाई ने उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच व कार्रवाई में जुटी है।
जामो थाना क्षेत्र के राकेश कुमार की पुत्री बबली (27) का विवाह तीन साल पहले मोहनगंज थाने के शंकरगंज गांव निवासी बृजेश कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली जन बबली को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार लोगों के समझाने के बावजूद प्रताड़ना कम नहीं हुई। दस दिन पूर्व बबली की यातना व प्रताड़ना से हालात गंभीर हो गई तो पति बृजेश उसे रात में मायके में छोड़ गया। पुत्री की तबीयत खराब देख परिजन उपचार कराने लगे।
जगदीशपुर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात बबली की मौत हो गई। बबली की मौत से नाराज परिजनों ने पति, सास व ससुर की प्रताड़ना से मौत का आरोप लगाना शुरू कर दिया। बबली की मौत के बाद भाई अनिल कुमार ने पति बृजेश कुमार के साथ सास व ससुर के खिलाफ बहन को दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पिटाई से मौत की बात कही। तहरीर मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गुप्ता ने अनिल की तहरीर पर केस दर्ज करने की बात स्वीकार की है। बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पति, सास व ससुर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।