फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shortage of doctors will go away, treatment will be available in full

Amethi News: डॉक्टरों की कमी होगी दूर, इलाज मिलेगा भरपूर

Tue, 30 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shortage of doctors will go away, treatment will be available in full
गौरीगंज(अमेठी)। जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को तूफानी दौरा किया। पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, बाद में कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की नब्ज टटोली।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया और जिला अस्पताल का हाल देखा। कहा कि मरीजों को यहीं पर बेहतर इलाज मिलेगा, कहीं दूसरे जिले में जाने की आवश्यकता नहीं है। डॉक्टरों के खाली पदों को भरने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। दावा किया कि अमेठी को सूबे का नंबर वन जिला बनाएंगे।
विज्ञापन



विजिलेंस टीम की कार्यप्रणाली में करें सुधार
कलेक्ट्रेट में विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए डिप्टी सीएम ने ब्रजेश पाठक ने विभिन्न विभागों की योजना व निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चल रहे पदों पर जल्द ही जिलाधिकारी के नेतृत्व में कमेटी गठित कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बजट मिलने के बाद भी भूमि विवाद के कारण बड़ी संख्या में आवासों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ऐसे मामलों को चिन्हित कर उसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को वाजिब बिल दें
जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश त्रिपाठी ने पॉवर कॉरपोरेशन की विजिलेंस टीम पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। बताया कि पहले भी यह मुद्दा सांसद स्मृति ईरानी के समक्ष उठाया गया था। डिप्टी सीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं को पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की ओर से दिक्कत नहीं हो, इसके लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। उन्हें उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ वाजिब बिल देने को कहा गया है। यदि कहीं शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, स्वास्थ्य राज्यमंत्री / विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी डॉ. इलामारन जी, सीडीओ सान्या छाबड़ा समेत सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

जल्द पूरा करें कलेक्ट्रेट का निर्माण
डिप्टी सीएम ने विशुनदासपुर में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। काम को जल्द पूरा करने का निर्देश भी डिप्टी सीएम ने दिया। उप मुख्यमंत्री असैदापुर स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर पहुंचे। क्रय केंद्र पर उन्होंने गेहूं खरीद की व्यवस्था की पड़ताल की। कहा कि किसानों ने संपर्क कर तय लक्ष्य को पूरा किया जाय।

पानी की टंकी की जाली थोड़ा और कटवा दें
फोटो असैदापुर स्थित मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एसएनसीयू का निरीक्षण किया। वहां वे दयालापुर निवासी उर्मिला से मिले। डिप्टी सीएम ने अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। वहां से निकलकर वे सीधे डायलिसिस सेंटर पर पहुंचे। सेंटर की व्यवस्थाओं का भी उन्होंने जायजा लिया। वार्ड में मरीजों का हालचाल भी पूछा। बाहर मौजूद तीमारदारों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पानी की टंकी की जाली को थोड़ा और कटवाने की बात कही ताकि मरीजों को पानी पीने में समस्या न आए।

कार्यकर्ताओं को समझाए सफलता के मंत्र
गौरीगंज। शहर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहली बार पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पार्टी पदाधिकारियों को सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि अमेठी हाईप्रोफाइल सीट है। यहां पर सरकार का पूरा ध्यान केंद्रित है। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। 30 जून तक चलने वाले सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है। इस मौके पर पूर्व विधायक तेजभान सिंह, उमाशंकर पांडेय, दयाशंकर यादव, दीपक सिंह, राजेंद्र शुक्ल, केशव सिंह, राम प्रसाद मिश्र, चंद्रमौलि सिंह समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed