{"_id":"6ac93ebce0592351b3081d15","slug":"shivam-and-sheebu-top-the-athletics-competition-amethi-news-c-96-1-ame1008-177714-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिवम व शीबू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिवम व शीबू अव्वल
Sat, 10 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल में आयोजित प्रतियोगिता में जीत के पर शील्ड व मेडल के साथ खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल में आयोजित 16वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन लंबी कूद के सीनियर बालक वर्ग में शिवम कश्यप प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय व विकास तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में शीबू मिश्रा प्रथम, निधि द्वितीय और स्वाती तृतीय स्थान पर रहीं।
जोनवार परिणाम में अमेठी जोन प्रथम, मुसाफिरखाना द्वितीय और तिलोई जोन तृतीय रहा। समापन समारोह में पूर्व विधायक राधेश्याम, प्रबंधक नारायण तिवारी, प्रधानाचार्य सुनील कुमार विश्वकर्मा, विनोद कुमार पांडेय और प्रधानाचार्य अंजनी कुमार ने विजेताओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।
जिला क्रीड़ा सचिव परिक्रमा शंकर मिश्र ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 21 से 23 अक्तूबर तक सुल्तानपुर के कलान स्थित श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में प्रस्तावित मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दाैरान ध्रुवराज सिंह, विजय सिंह चौहान, जोगेश्वर दिवाकर, अजितेश सिंह व अन्य मौजूद रहे।