{"_id":"68bb3087bf84e1063f0ee467","slug":"seventh-phase-of-special-counseling-for-polytechnic-admission-begins-amethi-news-c-96-1-ame1002-147860-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए सातवें चरण की विशेष काउंसिलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए सातवें चरण की विशेष काउंसिलिंग शुरू
Sat, 06 Sep 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों को एक और अवसर देते हुए सातवें चरण की विशेष काउंसिलिंग शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 14 सितंबर तक चलेगी। जिन अभ्यर्थियों को अब तक सीट आवंटित नहीं हो सकी या जो पहले आयोजित काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो पाए, वे इस बार हिस्सा ले सकते हैं।
संजय गांधी पॉलिटेक्निक जगदीशपुर के प्रधानाचार्य रामरतन ने बताया कि इस चरण में आठ सितंबर तक अभ्यर्थी पोर्टल पर रिक्त सीटों और अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए निर्धारित कोटा सीटों का विकल्प भर सकेंगे। सीट आवंटन की प्रक्रिया नौ सितंबर को पूरी होगी। आवंटित अभ्यर्थियों को 10 से 12 सितंबर तक अपने लॉगिन से ऑनलाइन परामर्श शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क जमा करते ही सीट स्वतः फ्रीज हो जाएगी। बताया कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 10 से 13 सितंबर तक चलेगी।
इसके बाद 14 सितंबर तक सीट वापस लेने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवंटित अभ्यर्थियों को 15 सितंबर की शाम पांच बजे तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। ऐसा न करने पर सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध दिशा-निर्देश पढ़कर पूरी जानकारी हासिल करें और समय पर सभी चरण पूरे करें।