फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven trains including Janta and Padmavat Express canceled

Amethi News: जनता और पद्मावत एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें निरस्त

Tue, 24 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Seven trains including Janta and Padmavat Express canceled
अमेठी सिटी। दिसंबर में ठंड के बीच रेल यात्रियों की परेशानी इन दिनों बढ़ी हुई है। सोमवार को सात ट्रेनों का परिचालन निरस्त रहा। कई अन्य ट्रेनें देर से भी संचालित हुईं।
विज्ञापन




लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर सहालग सीजन के बाद वापसी व नए साल में बाहर घूमने का प्लान बना चुके यात्री परेशान हैं। ट्रैक पर संचालित अप व डाउन देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस व दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, डाउन अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, जम्मूतवी-राजेंद्र नगर अर्चना व आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रहीं। अप जनता एक्सप्रेस निरस्त होने से लखनऊ सहित मुरादाबाद व अन्य स्टेशन के यात्री मजबूरी में पंजाब मेल से रवाना हुए।
विज्ञापन



पद्मावत एक्सप्रेस निरस्त होने से दिल्ली के यात्रियों को परेशानी हुई। अधिकांश यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। कुछ लोग भीड़ के बीच काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से रवाना हुए। स्टेशन पर मिले शिवमिलन, रामप्रकाश ने बताया कि हरिद्धार घूमने का प्लान बनाते हुए पहले से आरक्षण करवाया था। सोमवार को स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि जनता एक्सप्रेस निरस्त है। ऐसे में टिकट निरस्त करवा यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली की यात्रा करने पहुंचे सुनील कुमार सिंह और राजेश पांडेय ने बताया कि पद्मावत एक्सप्रेस से कन्फर्म टिकट था। सोमवार को ट्रेन निरस्त है। अब टिकट कैंसिल करवा रात में जनसाधारण एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना होंगे। इसी तरह अन्य यात्री भी ट्रेन निरस्त होने से परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में नॉन इंटरलांकिग कार्य चलने के कारण ट्रेन निरस्त है। ट्रेन निरस्त होने की सूचना पर पहले से प्रसारित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed