फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   seven pair trains stopped, route of three pairs changed

ट्रैक की सात जोड़ी ट्रेनें निरस्त, तीन जोड़ी का रूट बदला

Tue, 31 Aug 2021 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
seven pair trains stopped, route of three pairs changed
गौरीगंज (अमेठी)। रूपामऊ-रायबरेली रेलवे ट्रैक दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए संचालन विभाग ने 14 सितंबर तक ब्लॉक स्वीकृति किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक अवधि में ट्रैक की सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेंगी तो तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से होगा। मंगलवार से ट्रेन निरस्त होने और रूट बदलने से यात्री परेशान हैं। आरक्षित टिकट निरस्त कराने के लिए बुकिंग काउंटर पर यात्रियों की लाइन लग गई।
कोविड संक्रमण कॉल से बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद संचालित ट्रेनों को ट्रैक पर कार्य पूरा कराने के नाम पर बीच-बीच में बंद कर दिया जा रहा है। सोमवार को विभाग की ओर से जारी आदेश में लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी ट्रैक पर संचालित सात जोड़ी ट्रेनों को निरस्त व तीन जोड़ी का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जारी आदेश में रूपामऊ-रायबरेली व गंगागंज-रायबरेली के साथ रायबरेली स्टेशन पर ट्रैक दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए ब्लॉक लिया गया है। इससे ट्रैक पर संचालित पटना-जम्मूतवी को 11 सिंतबर तो जम्मूतवी-पटना को 12 तक, कोलकत्ता-आगरा एक्सप्रेस को नौ, आगरा-कोलकत्ता को 11 सिंतबर तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को 12 सिंतबर तक तो अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस को 14, वाराणसी-लखनऊ व लखनऊ-वाराणसी अप/डाउन इंटरसिटी को 13 तक, लोकमान्य तिलक-प्रतापगढ़ को 12 और प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को 14 सिंतबर तक निरस्त किया गया है।
वहीं यशवंतपुर एक्सप्रेस आठ सिंतबर तक, न्यू यशवंतपुर छह सितंबर तथा अप/डाउन नीलाचंल एक्सप्रेस को 12 सिंतबर तक मार्ग परिवर्तित कर प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-लखनऊ ट्रैक से संचालित किया जाएगा। ट्रेन निरस्त होने तथा मार्ग परिवर्तित होने की सूचना पर मंगलवार से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

आरक्षित टिकट निरस्त कराने के लिए बुकिंग काउंटर पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल मीना ने अलग-अलग तिथियों तक ट्रैक की सात जोड़ी ट्रेन निरस्त होने तथा तीन जोड़ी ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। नियमानुसार यात्रियों का बुकिंग काउंटर पर टिकट निरस्त करने की व्यवस्था बनाई गई है। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसका पूरा प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed