{"_id":"644189a942d71fab210d9c94","slug":"seven-filed-papers-with-sp-for-the-post-of-president-amethi-news-c-13-1-193440-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अध्यक्ष पद पर सपा के साथ सात ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अध्यक्ष पद पर सपा के साथ सात ने भरा पर्चा
विज्ञापन
सपा उम्मीदवार पर्चा दाखिल करतीं हुईं।
गौरीगंज (अमेठी)। नगर पालिका गौरीगंज में अध्यक्ष पद की सपा उम्मीदवार के साथ ही तिलोई में दो और मुसाफिरखाना में चार निर्दल उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। चारों निकायों में 102 उम्मीदवारों ने सभासद पद के लिए आरओ को नामांकन पत्र सौंपा। जबकि अध्यक्ष पद के लिए 12 व सभासद के लिए 50 पर्चे बिके।
गौरीगंज से सपा उम्मीदवार तारा शुभ मुहूर्त के मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल करने बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। वहां 11 बजे आरओ राकेश कुमार को नामांकन पत्र सौंपा। शपथ पत्र के अनुसार सपा उम्मीदवार एक करोड़ आठ लाख 72 हजार रुपये की कुल संपत्ति की मालिक हैं। इनके नामांकन के दौरान सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, डीडीसी डॉ. केडी सरोज व धर्मेश धोबी मौजूद रहे।
जायस नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए रंजना देवी और विमला देवी ने तिलोई तहसील पहुंचकर निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र एसडीएम फाल्गुनी सिंह को सौंपा। जबकि 30 लोगों ने सभासद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
इधर, अध्यक्ष का एक व सभासद के लिए 19 पर्चे बिके। मुसाफिरखाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार व सभासद के लिए 22 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां अध्यक्ष पद के तीन जबकि सभासद पद के चार पर्चे बिके।
अमेठी मेंं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों की संख्या शून्य रही। सभासद के लिए दस लोगों ने नामांकन किया। यहां अध्यक्ष के तीन व सभासद पद के लिए 13 पर्चों की बिक्री हुई। गौरीगंज में सभासद पद के लिए 40 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। यहां अध्यक्ष पद के लिए पांच जबकि सभासद के लिए 23 पर्चे बिके।
सपा उम्मीदवार का संक्षिप्त परिचय
उम्मीदवार - तारा
दल - सपा
शिक्षा - निरक्षर अपराधिक मुकदमा - शून्य
वाहन - शून्य
नगद - 20 हजार
पति के पास नगद - 50 हजार
बैंक में जमा - 500 रुपये
आभूषण - 12 लाख 60 हजार (सोना व चांदी)
भवन - 50 लाख
भूमि - ढाई बीघा कीमत 25 लाख
कुल संपत्ति - 1, 08, 72,500
बाक्स
कांग्रेस ने अरुण मिश्र व बसपा ने रामा को दिया टिकट
कांग्रेस नेता अरुण कुमार मिश्र को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार दोपहर गौरीगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया। जबकि जायस, मुसाफिरखाना व अमेठी में अभी अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों पर विचार चल रहा है।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि जल्द ही अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे जाएंगे। बृहस्पतिवार शाम बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बिसुनदासपुर के पूर्व प्रधान राम अवध की पत्नी रामा देवी को मैदान में उतारा है। अन्य निकायों के लिए शीघ्र ही प्रत्याशी घोषित किये जाने की बात कहीं।