फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seva Satyagraha started on the release of the state president

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को शुरू हुआ सेवा सत्याग्रह

Sun, 07 Jun 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Seva Satyagraha started on the release of the state president
अमेठी। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत कार्यालय में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद कार्यकर्ता गांव-गांव जरूरतमंदों की मदद करने में जुटे हैं। सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने चार हजार लंच पैकेट वितरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आपदा के समय लोगों की मदद करने के बजाए तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को घर तक पहुंचाने के लिए बस मुहैया कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार से सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों की मदद शुरू की।
विज्ञापन

शहर स्थित पार्टी कार्यालय पर सामूहिक रसोई व लंच पैकेट वितरण कार्यक्रम जिला प्रशासन के दवाब में नहीं शुरू हो सका तो पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के घर पर लंच पैकेट तैयार कर रविवार को कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर चार हजार लोगों को वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों की मदद करने के बजाए मदद करने वालों का उत्पीड़न करने तथा तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप सरकार पर लगाया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहते हुए आपदा के समय भूखे व जरूरतमंदों को लंच पैकेट वितरित कर हरसंभव मदद करने को कहा गया है। कांग्रेस सेवा भाव से आपदा के समय लोगों की मदद करेगी। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर रविवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। बीते दिनों प्रवासी श्रमिकों को घर लाए जाने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर रविवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। सौरभ मिश्र ने कहा कि अहंकारी सरकार ने जनता की मांग उठाने वाले जनसेवक को बीस दिनों से कारागार में रखा है। अगर प्रदेश अध्यक्ष की जल्द रिहाई नहीं होगी तो उग्र प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed