फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Service of absent teacher terminated

Amethi News: गैरहाजिर शिक्षिका की सेवा समाप्त

Thu, 15 Aug 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Service of absent teacher terminated
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को चार साल से लगातार अनुपस्थित चल रही शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी। छह दिन के मेडिकल अवकाश लेने के बाद शिक्षिका ने दोबारा कार्य भार ग्रहण नहीं किया था। अमर उजाला ने पिछले मई माह में इसका खुलासा करने के बाद विभाग ने जांच करवाई थी। जांच के बाद एक अगस्त को चार शिक्षकों व एक अनुचर की सेवा समाप्त की गई थी। बुधवार को अंतिम नोटिस के जवाब के साथ मिले त्याग पत्र का परीक्षण कर एक और शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन


बाजारशुकुल ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल रोशन लाल का पुरवा में तैनात फिरोजाबाद जिले की सहायक अध्यापक शिवानी यादव तीन सितंबर को छह दिन का मेडिकल अवकाश लेकर छुट्टी पर गई थीं। इसके बाद से वह वापस नहीं आईं। मई माह में अमर उजाला ने लापता चल रहे छह शिक्षक व एक अनुचर शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो विभाग में हड़कंप मच गया। सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया।
विज्ञापन

अंतिम नोटिस का जवाब शिवानी यादव ने त्याग पत्र सहित बीएसए कार्यालय भेजा। त्यागपत्र में व्यक्तिगत व पारिवारिक परेशानियों की जिक्र करते हुए शिक्षण कार्य करने में असमर्थता जाहिर की। जवाब व त्याग पत्र का परीक्षण करने के बाद बुधवार को विभाग ने शिवानी यादव की भी सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दो शिक्षकों के जवाब की हो रही जांच
अनुपस्थित शिक्षक में शामिल निलोफर रजा ने विभाग की ओर से जारी नोटिस में अपना लिखित जवाब भेजा है। उन्होंने एक महाविद्यालय से संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में परास्नातक में प्रवेश लिया है। वहीं, निदा यूनुस ने पुत्र का स्वास्थ्य सही नहीं होने की बात कही है। जवाब में दिए कारणों की जांच के लिए बीईओ की टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जल्द ही विभाग इन दोनों शिक्षकों के प्रकरण में भी नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करेगा।

त्याग पत्र के परीक्षण के बाद समाप्त की गई सेवा
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि लंबे समय से अनुपस्थित चल रही सहायक अध्यापक शिवानी यादव की ओर से दिए गए अंतिम नोटिस के जवाब व त्याग पत्र का परीक्षण करने के बाद विभागीय नियमों का पालन करते हुए सेवा समाप्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed