फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Security guard attacked by miscreants

Amethi News: सुरक्षा गार्ड पर बदमाशों ने किया हमला

Fri, 19 Sep 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Security guard attacked by miscreants
अमेठी। बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी विजय कुमार सिंह कमरौली के उतेलवा बाईपास पर स्थित मिठाई की दुकान में सुरक्षा गार्ड हैं। बृहस्पतिवार देर रात ड्यूटी के दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर अपहरण का प्रयास किया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



विजय कुमार ने बताया कि रात में एक युवक दुकान के बाहर पहुंचा और उन्हें बुलाने लगा। बाहर निकलते ही युवक ने उनका हाथ पकड़ लिया और जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान वह दुकान मालिक का नंबर मांगते हुए अपशब्द कहने लगा। युवक जबरदस्ती करने लगा तो उन्होंने किसी तरह हाथ छुड़ाया और भय के कारण नजदीक खड़ी गाड़ी के पीछे छिप गए। तभी दो और युवक आ गए और तीनों ने मिलकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। गार्ड ने तुरंत अपने स्टाफ को फोन कर मदद मांगी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी कार से भाग निकले।
विज्ञापन



घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीनों आरोपी गार्ड से हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed