{"_id":"622a42046c81b10aeb33b4fa","slug":"second-time-congress-party-get-zero-seats-in-assembly-elections-amethi-news-lko621200094","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दूसरी बार शून्य पर आउट हुई कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दूसरी बार शून्य पर आउट हुई कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा व रोड-शो भी जिले में फ्लॉप साबित हुआ। पार्टी की ओर से की गई तमाम कोशिशों के बावजूद वह लगातार दूसरी बार जिले में शून्य पर आउट हो गई। पार्टी का कोई प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सका। और तो और जगदीशपुर सुरक्षित सीट को छोड़कर पार्टी कहीं भी रनर की पोजीशन तक नहीं पहुंच सकी।
अमेठी जिले में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटें गंवानी वाली कांग्रेस 2022 में भी जिले में शून्य पर आउट हो गई है। पार्टी की यह स्थिति तब है जब चुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश में चुनावी रैली व रोड शो की शुरुआत ही कांग्रेस ने अमेठी से की। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 18 दिसंबर को जगदीशपुर आए।
यहां भाई बहन ने न सिर्फ पांच किलोमीटर लंबी पदयात्रा की बल्कि हारीमऊ में विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने जगदीशपुर व मुसाफिरखाना में नुक्कड़ सभा तो अमेठी व तिलोई में रोड शो भी किया। प्रियंका की सभा व रोड शो के बाद राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार थमने से ऐन पहले 25 फरवरी को जगदीशपुर व अमेठी के विशेषरगंज में जनसभा की।
विज्ञापन
भाई बहन के सभी कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों को विश्वास था कि इस चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर मुख्य मुकाबले में पहुंच सकती है। लेकिन बृहस्पतिवार को लोगों का यह विश्वास चकनाचूर हो गया। पार्टी की हालत यह रही कि लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले में शून्य पर (चारों विधानसभा सीटों पर हार) आउट हो गई। हैरत की बात तो यह रही कि सिर्फ जगदीशपुर सीट पर ही उसे रनर बने रह पाने का सौभाग्य हासिल हो सका। अन्य तीनों सीटों पर उसके प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।