फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Second installment of MLA fund released

Amethi News: विधायक निधि की दूसरी किस्त जारी

Sat, 10 Dec 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Second installment of MLA fund released
अमेठी। जिले के चारों विधायक व एक एमएलसी को उनकी निधि की दूसरी किस्त के रूप में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये मिल गए हैं। दो विधायकों की ओर से दूसरी किस्त के सापेक्ष भी कार्यों का प्रस्ताव दे दिया गया है। जबकि दो विधायकों व एक एमएलसी ने अभी कोई नया प्रस्ताव नहीं दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन की ओर से विधायक निधि की दूसरी किस्त अवमुक्त कर दी गई। सभी विधायकों को दूसरी किस्त के रूप में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये मिले हैं। शासन ने किस्त जारी करने के बाद सभी को प्रस्ताव देकर अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने को कहा है।
विज्ञापन

किस्त मिलने के बाद जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने क्षेत्र में 22 हाईमास्ट लाइटें लगवाने के लिए एक करोड़ 22 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया है। इस पर डीआरडीए की ओर से स्टीमेट बनाया जा रहा है। तिलोई विधायक/राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी नौ इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव डीआरडीए को दिया है। विभाग की ओर से इस पर भी स्टीमेट बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अमेठी विधायक महराजी प्रजापति, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह तथा भाजपा एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल (राजा बाबू) की ओर से दूसरी किस्त के सापेक्ष अभी कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।
पीडी आशुतोष दुबे ने दूसरी किस्त आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माननीयों से प्रस्ताव मिलने पर संबंधित विभाग से स्टीमेट तैयार कराया जाता है। तैयार स्टीमेट के अनुसार धनराशि उक्त विभाग को भेजी जाती है।

शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में भी सभी विधायकों को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये मिले थे। जगदीशपुर विधायक 1.44 करोड़, अमेठी विधायक 1.42 करोड़, तिलोई विधायक 1.34 करोड़, गौरीगंज विधायक 17.59 लाख और भाजपा एमएलसी 99.55 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed