फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Scooty hit by pickup, youth dies

Amethi News: पिकअप की चपेट में आई स्कूटी, युवक की मौत

Mon, 20 Jan 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Scooty hit by pickup, youth dies
जामो (अमेठी)। थाना क्षेत्र से गुजरने वाले जामो-भादर मार्ग पर सिरखिरी गांव के पास पिकअप की चपेट में स्कूटी आने से घायल युवक की सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



जामो थाना क्षेत्र के धराधरी लोरिकपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (35) रविवार को स्कूटी से दोपहर बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में जामो-भादर मार्ग पर सिरखिरी गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आई पिकअप की चपेट में सुरेंंद्र की स्कूटी आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। हादसे में सुरेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देते हुए घायल युवक सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छिन गया परिवार का सहारा
सड़क हादसे में जान गंवाने सुरेंद्र अपने परिवार के कमाऊ सदस्य थे। माता धनराजी की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पिता श्रीराम बीमार चल रहे हैं। सुरेंद्र की मौत की सूचना पर पत्नी राजकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे प्रशांत व सौरभ गमगीन हैं। बीमार श्रीराम रोते हुए सिर्फ इतना कहते कि भगवान यह क्या कर दिया। अब उनकी दवा और सेवा कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed