फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Schools will be agreed from October 15 on consent

सहमति पर होगा 15 अक्टूबर से स्कूलों का संचालन

Fri, 09 Oct 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Schools will be agreed from October 15 on consent
अमेठी। कोविड-19 संक्रमण काल में प्रभावित हो रहे शिक्षण कार्य को दूर करने के लिए शासन ने 15 अक्टूबर से अभिभावकों की सहमति पर स्कूल संचालित कराने का निर्देश दिया है। शासन का पत्र मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर कोरोना से बचाव की समुचित व्यवस्था करते हुए अभिभावकों को जागरूक कर उनसे लिखित सहमति लेने को कहा है। सहमति के बाद स्कूल का संचालन करने के साथ ही ऑनलाइन क्लासों का संचालन जारी रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना कॉल में प्रभावित शैक्षिक सत्र 2020-21 में शासन ने सभी शिक्षा बोर्ड के संचालित स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक की आंशिक क्लास का संचालन 15 अक्टूबर से कराने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग जनपद में संचालित यूपी बोर्ड के 239, सीबीएसई बोर्ड के 18 तथा आईसीएसई बोर्ड के छह स्कूल के प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों को पत्र जारी किया है। पत्र में स्कूलों मेें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग नियम के तहत बच्चों के बैठने का स्थान निर्धारित करते हुए सैनिटाइजेशन व अन्य बचाव प्रबंध की व्यवस्था सुनिश्चित कर अभिभावकों को जागरूक कर उनसे लिखित सहमति प्राप्त कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों की लिखित सहमति मिलने के बाद 13 अक्टूबर को डीएम की अध्यक्षता में बैठक करने के बाद संचालन का निर्णय लिया जाएगा। शासन का निर्देश मिलने के बाद स्कूल संचालन व निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए संचालन कराया जाएगा।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि स्कूल प्रधानाचार्यों को आनलाइन शिक्षण कार्य जारी रखने के साथ ही बच्चों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं करने को कहा गया है। डीआईओएस ने अभिभावकों को जागरूक कर लिखित सहमति लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि सहमति मिलने के बाद शासन के निर्देशानुसार स्कूल संचालन का प्रबंध किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक राकेश कश्यप ने बताया कि अब तक यूपी बोर्ड के 239 स्कूलों में पंजीकृत 80,686 बच्चों में सिर्फ 122 स्कूलों में पंजीकृत 16,563 बच्चों के अभिभावकों ने सहमति दी है। इसी तरह सीबीएसई के संचालित 18 स्कूलों में अध्ययनरत 3,600 बच्चों में 956 बच्चों की तो आईसीएसई के छह स्कूलों में पंजीकृत 440 बच्चों में से 129 अभिभावक ने स्कूल भेजने की सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed