{"_id":"6aca90067785dd962d04d9d8","slug":"schoolgirl-falls-from-van-crushed-under-wheel-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-177814-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूल वैन से गिरी छात्रा पहिए के नीचे आई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूल वैन से गिरी छात्रा पहिए के नीचे आई, मौत
Sun, 11 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
मोहनगंज के पूरे वीरू मजरे मिर्जागढ़ गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
तिलोई। मोहनगंज के पूरे वीरू मजरे मिर्जागढ़ निवासी राजू वर्मा की चार वर्षीय बेटी नैंसी की शुक्रवार को स्कूल से घर लौटते समय हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
पिता राजू वर्मा के मुताबिक उनकी बेटी नैंसी शुक्रवार सुबह निजी स्कूल गई थी। वह स्कूल में अवकाश के बाद वैन से घर लौट रही थी। रास्ते में वैन का गेट खुलने से वह नीचे गिरकर पहिए की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जगदीशपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बेटी की मौत से मां सोनी का रो-रोकर बुरा रहा। वह शव से लिपटकर रोने लगीं तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। भाई अखिल और बहन अर्पिता भी गमगीन हैं। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।