फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   school visit

डीआईओएस ने जांची शैक्षिक गुणवत्ता की हकीकत

Tue, 15 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
school visit
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ शिक्षकों की उपस्थित जांचने के लिए डीआईओएस ने मंगलवार को दो इंटर कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। इसमें शिक्षक तो उपस्थित मिले लेकिन व्यवस्था खराब। इससे नाराज डीआईओएस ने शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को फटकार लगाते हुए सुधर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिले में संचालित माध्यमिक स्कूलों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था व शिक्षकों की उपस्थित सुनिश्चित कराने के साथ परिसर को सुंदर बनाने की कोशिश में जुटे डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज रामगंज व ऊधौ मौर्या बालिका इंटर कॉलेज कमलानगर किटियावा का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक की भूमिका में आए डीआईओएस ने बच्चों के शैक्षिक स्तर के साथ परिसर की साफ-सफाई, शैक्षिक पंचांग के अनुसार शिक्षण कार्य व सुविधाओं की हकीकत जांची।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस ने बच्चों को कोविड संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा। साफ-सफाई के साथ शैक्षिक स्तर से संतुष्ट नहीं होने पर डीआईओएस ने शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को फटकार लगाते हुए सुधर जाने की चेतावनी दी। डीआईओएस ने सभी को शैक्षिक पंचांग के अनुसार कोर्स पूरा कर उसका रिवीजन कराने तथा साफ-सफाई बेहतर रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed