फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   School vehicle overturned after colliding with tree, 15 children injured

पेड़ से टकरा कर पलटा स्कूली वाहन, 15 बच्चे घायल

Mon, 01 Nov 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
School vehicle overturned after colliding with tree, 15 children injured
02 : गौरीगंज : जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाए गए घायल बच्चे। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के असैदापुर में संचालित एक स्कूल का वाहन सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। दुर्घटना मेें स्कूल वाहन पर सवार 15 बच्चे और चालक-सहायक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के बाद में डीएम ने जिला अस्पताल पहुंच कर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बेहतर उपचार के निर्देश चिकित्सकों को दिए।
विज्ञापन

असैदापुर में वित्तविहीन मान्यता प्राप्त डीआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल से संबद्ध वाहन सोमवार को अमेठी क्षेत्र से बच्चों को लाने गया था। अलग-अलग स्थानों से बच्चों को लेकर लौट रहा स्कूल वाहन गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर स्थित कुशीताली गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। बच्चों की चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने वाहन को सीधा कर घायल बच्चों, चालक और सहायक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

स्कूल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और बच्चों के परिवारों में पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। एक साथ 15 घायल बच्चों के अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक डॉ. पीतांबर कनौजिया, डॉ. नीरज वर्मा व डॉ. शुभम पांडेय की टीम ने प्राथमिक उपचार करते हुए आवश्यक जांच कराईं। जांच के बाद बच्चों के उपचार व दवा देने के बाद घर जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा बच्चों के घायल होने की सूचना पर डीएम अरुण कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों व बच्चों से स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद डीएम ने बेहतर उपचार का निर्देश चिकित्सकों को दिया।
घायलों में यह शामिल
स्कूल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 15 घायल बच्चे जिला अस्पताल लाए गए। घायलों में अर्चना, माधवी तिवारी, रवि मौर्य, आदित्य पांडेय, किरन, इंद्रजीत, छाया, मुस्कान, महक यादव, खुशी, स्नेहा मिश्रा, हिमांशु, आरती यादव व मो. आरिफ के साथ चालक घनश्याम व सहायक रंजीत सिंह घायल हुए हैं।
आक्रोशित हुए ग्रामीण
दुर्घटना के बाद वाहन ले जाने की कोशिश वाहन स्वामी ने की तो ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीण चालक की ओर से ड्राइविंग मेें लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
14 सीटर पर बस पर 35 बच्चे
ग्रामीणों का कहना था कि बस पर करीब 35 बच्चे बैठे हुए थे। जबकि इस बस की क्षमता 14 बच्चों को बैठाने की है। लोगों का कहना था कि बस पर निर्धारित से ढाई गुना ज्यादा बच्चे बैठाने की वजह से ही बस अनियंत्रित हुई और वह सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर पलट गई।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
एआरटीओ प्रवर्तन पुष्पांजलि मित्रा गौतम ने बताया कि कोरोना के चलते शासन द्वारा एक फरवरी 2020 से 31 अक्तूबर 2021 तक स्कूली वाहनों को छूट प्रदान की गई थी। बावजूद इसके ऐसे सभी विद्यालयों को नोटिस भेजी गई थी कि छूट की डेडलाइन समाप्त होने से पहले कार्यालय आकर वाहनों का फिटनेस, परमिट समेत अन्य सभी प्रपत्र पूरा कराएं। कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

01 : गौरीगंज : कुशीताली के पास अनियंत्रित होकर पलटा स्कूल वाहन।  -संवाद

01 : गौरीगंज : कुशीताली के पास अनियंत्रित होकर पलटा स्कूल वाहन। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed