{"_id":"644180c8e57697a6c90a6076","slug":"school-rti-admissionamethi-amethi-news-c-13-1-193102-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आरटीआई से निजी स्कूलों में पढ़ेंगे 580 नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आरटीआई से निजी स्कूलों में पढ़ेंगे 580 नौनिहाल
Thu, 20 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अलाभित समूह के बच्चों को आरटीई (निशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए दूसरे चरण की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। लाटरी सिस्टम से 580 बच्चों का चयन हुआ है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में संचालित निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीट पर अलाभित समूह के बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षित करता है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में जिले में संचालित 285 निजी स्कूलों में आरक्षित 3,281 सीट पर प्रवेश के लिए पहले चरण में 416 बच्चों का चयन कर प्रवेश कराया जा चुका है।
दूसरे चरण में 14 मार्च से छह अप्रैल तक चली चयन प्रक्रिया में 941 लोगों ने आवेदन किया। जांच में 928 आवेदन सही मिले। आवेदन तिथि बीतने के बाद बुधवार को लाटरी सिस्टम से आरटीई के तहत 580 बच्चों का चयन हुआ। चयन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन लेकर उनका सत्यापन कराते हुए आवंटित स्कूल में प्रवेश दिलाने की कवायद में जुटी है। पाठ्य पुस्तक समेत शैक्षिक सामग्री क्रय करने के लिए पांच हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को जिला समन्वयक अनिरुद्ध शुक्ल ने बताया कि चयनित बच्चों को नर्सरी व कक्षा एक में प्रवेश दिलाने के बाद जूनियर स्तर पर निशुल्क शिक्षा दिलाई जाती है। रिक्त सीटों पर प्रवेश दिलाने के लिए 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में 911 नौनिहाल योजना के तहत अलग-अलग स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
सत्यापन के बाद दिलाया जाएगा प्रवेश
आरटीई योजना के तहत लाटरी सिस्टम से आवेदन के बाद पहले चरण में 416 तो दूसरे चरण में 580 नौनिहालों का चयन हुआ है। दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रवेश दिलाते हुए बच्चों को कक्षा आठ तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। बेसिक विभाग फीस का भुगतान स्कूल के खाते में करेगा।
संगीता सिंह-बीएसए