फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   school are opening even in corona period

अवकाश के बावजूद कोविड काल में खुल रहे स्कूल

Sat, 03 Apr 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
school are opening even in corona period
गौरीगंज (अमेठी)। स्कूल बंद करने निर्देशों के बावजूद शनिवार को शहर में संचालित एक निजी स्कूल के संचालित होते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने बीईओ से तत्काल स्कूल बंद कराते हुए संचालक को नोटिस जारी की है। स्कूल बंद कराने के बाद बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों व बीईओ को पत्र जारी कर बंदी आदेश का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।
शैक्षिक सत्र की शुरुआत में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 11 अप्रैल तक कक्षा एक से लेकर आठ तक क्लास संचालन पर बंद कराने का निर्देश दिया है। निर्देशों के बावजूद शनिवार को जिला मुख्यालय के राजगढ़ स्थित गौतम बुद्ध शिक्षण संस्थान में शिक्षण कार्य होते तथा बिना मास्क लगाए क्लास रूम में बच्चें की पढ़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बीईओ गौरीगंज शिव बहादुर मौर्य को मौके पर भेजकर जांच कर स्कूल बंद कराने तथा कार्रवाई का निर्देश दिया। बीएसए के निर्देश पर बीईओ स्कूल पहुंचे तो स्कूल संचालित होते मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने स्कूल को तत्काल बंद कराने के बाद संचालक को नोटिस जारी कर जवाब देने का निर्देश दिया है। बीएसए ने बताया कि बंदी के बावजूद स्कूल संचालित करने की शिकायत मिली है। सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर बंदी अवधि में स्कूल बंद रखने का निर्देश देते हुए जांच टीम सक्रिय कर दी गई है। स्कूल संचालित होते मिलने के बाद संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed