फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Schemes were explained to women and girls

Amethi News: महिलाओं व बालिकाओं को बताईं योजनाएं

Wed, 24 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Schemes were explained to women and girls
 गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर मिशन श​क्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी। -संवाद
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने कस्बों व गांवों में चौपाल लगाकर प्रतिभागियों को सुरक्षा सेवाओं व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन



गौरीगंज, अमेठी, संग्रामपुर, मोहनगंज, कमरौली, जगदीशपुर, मुंशीगंज, फुरसतगंज, रामगंज, बाजारशुक्ल, शिवरतनगंज, पीपरपुर, जायस, जामो, इन्हौना, मुसाफिरखाना व भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र में महिला पुलिस टीमों ने चौपाल कर महिलाओं से संवाद किया। इसमें 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा महिला सुरक्षा केंद्र जैसी सेवाओं की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन



साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा और उत्पीड़न की घटनाओं से निपटने के उपायों पर भी चर्चा हुई। पंफलेट बांटकर महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त की। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का अभियान है। पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है, ताकि नारी सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed