{"_id":"65205276c392ca76e5074886","slug":"sanjay-gandhi-hospital-which-was-closed-for-18-days-opened-treatment-started-amethi-news-c-96-1-ame1002-6553-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 18 दिनों से बंद संजय गांधी अस्पताल का ताला खुला, इलाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 18 दिनों से बंद संजय गांधी अस्पताल का ताला खुला, इलाज शुरू
Sat, 07 Oct 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संजय गांधी अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। 18 दिनों से बंद मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल शुक्रवार की शाम करीब छह बजे खुला। इसके साथ ही इमरजेंसी शुरू हो गई है। साथ ही मरीजों का इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। शनिवार से सुबह आठ बजे से ओपीडी समेत अन्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरखाना के गांव रामशाहपुर निवासी दिव्या शुक्ला की मौत के मामले में मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल 18 दिनों से बंद चल रहा था। चार अक्तूबर को उच्च न्यायालय ने सीएमओ के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें उन्होंने अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। शुक्रवार की दोपहर बाद उच्च न्यायालय के आदेश की कॉपी अपलोड होने के बाद अस्पताल प्रशासन के अफसरों ने आदेश की कॉपी सीएमओ कार्यालय, एसपी और डीएम कार्यालय में रिसीव कराई।
शुक्रवार करीब शाम पांच बजे सीएमओ कार्यालय की ओर से अस्पताल संचालन के संबंध में आदेश दिया गया। इसके बाद अस्पताल का संचालन शुरु हुआ। शाम छह बजे के बाद इमरजेंसी सेवाओं के साथ अन्य सभी सेवाएं अस्पताल में शुरू हो गई हैं। अस्पताल का संचालन शुरु होने के बाद बीते 18 दिनों से परेशान मरीजों को सहूलियत मिलेगी। इमरजेंसी संचालित होने के बाद जनपद प्रतापगढ़ के नरेंद्र प्रताप सिंह पहले मरीज पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने मरीज को भर्ती कर पीयूष शुक्ला ने टीम के साथ उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में कार्रवाई की गई है। अस्पताल के संचालन का आदेश दिया गया है। संजय गांधी अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने कहा कि शाम पांच बजे सीएमओ कार्यालय की ओर से आदेश मिल गया है। शाम छह बजे के बाद से इमरजेंसी के साथ ही अन्य सभी सेवाएं शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल संचालन के बाद अब मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। .