फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   samann smrit irani amethi

Amethi News: बुलाया बैठाया सम्मान देकर बढ़ाया मान

Sat, 15 Apr 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
samann smrit irani amethi
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का शुक्रवार को समाप्त हुआ दो दिवसीय दौरा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नाम रहा। दो दिन में पांच वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचीं स्मृति ने उनका हालचाल लेते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने शहर के ब्लॉक तिराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान भी वितरित किया।निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच बीते बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे के बाद दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची थीं। पहले दिन स्मृति अन्य कार्यक्रमों के अलावा अमेठी के एसडीएम कॉलोनी स्थित श्यामा शुक्ला के घर पहुंचीं। लंबे समय से बीमार चल रहीं श्यामा (90) के दशक में भाजपा की सक्रिय नेता थीं। मौजूदा समय श्यामा के पुत्र सुधांशु भाजपा के जिला महामंत्री हैं। स्मृति ने श्यामा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री अमेठी ब्लॉक के गांव रामदैपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष अपरबल सिंह के यहां पहुंचीं। मंत्री ने भाजपा नेता से हालचाल लिया और परिवारीजनों से भी मुलाकात की। सांसद गौरीगंज ब्लॉक के सराय बरबंड गांव के बूथ अध्यक्ष व लंबे समय से भाजपा में सक्रिय बुजुर्ग विश्वनाथ मिश्र के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने विश्वनाथ मिश्र के अलावा उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की और कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं। स्मृति गौरीगंज विधानसभा के शहर स्थित चौक निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पदाधिकारी शिव प्रसाद चौरसिया के घर भी गईं और उनसे हालचाल लेते हुए परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

गौरीगंज के बाद सांसद इसी ब्लॉक के मऊ गांव स्थित वरिष्ठ भाजपाई सुरेंद्र सिंह के घर पहुंचीं। यहां भी सांसद वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ उनके परिवारीजनों का हाल-चाल पूछा। स्मृति ने इन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र, मिठाई व फल भेट करने के साथ माला पहनाकर सम्मानित किया। सांसद ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जानने के बहाने कार्यकर्ताओं के परिवार से अपनेपन का अहसास कराया। सांसद के इस दौरे ने पुराने व नए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
शुक्रवार की सुबह सांसद स्मृति ईरानी एचएएल गेस्ट हाउस से निकलकर शहर स्थित ब्लॉक तिराहा पहुंचीं। यहां स्मृति ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सांसद ने मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ला, विषुव मिश्र और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के साथ मिष्ठान भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed