फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Samajwadi party workers protested against government policies and inflation

प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों ने भरी हुंकार

Thu, 15 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party workers protested against government policies and inflation
गौरीगंज (अमेठी। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जिले भर के सपाई सड़क पर उतर आए। सुबह 11 बजे सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने के बाद सपाई जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम गौरीगंज को दिया।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ सपाइयों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। सुबह दस बजे सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव व गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की निंदा की गई। यहां से जुलूस की शक्ल में निकले सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम संजीव कुमार मौर्य को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा प्रशासन की मिली भगत से सपा प्रत्याशियों को हराने के लिए नामांकन से रोकने, प्रस्तावकों, समर्थकों व महिलाओं के साथ बदसलूकी व अभद्रता करने के अलावा पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडेय के साथ धक्का मुक्की तथा चोट पहुंचाने का दुस्साहसिक कार्य करने की निंदा करते हुए सभी प्रकरणों की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।
सपाइयों का कहना था कि सरकार का स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कहने की बात गलत व पूर्ण रुप से बेमानी है। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हेल्पर लगाकर सरकार ने सभी सीटों से सपा प्रत्याशियों को हराने का कार्य किया है।
इस चुनाव में सीधे लोकतंत्र की लूट हुई है। सपा के कद्दावर नेता आजम खान व उनके परिवार के साथ होने वाले अत्याचार को रोकने तथा उन्हें तत्काल जेल से रिहा कराए जाने की मांग भी की गई। भाजपा सरकार के शासनकाल मे बेतहाशा बढ़ती महंगाई व बदहाल कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सपाइयों ने सरकार को घेरा।

इस मौके पर उमेश प्रताप सिंह, जैनुल हसन, अरशद अमहद, तुफैल खान, अनवार अहमद, राकेश यादव, मयंक शुक्ला, राजा सिंह, इजहार अहमद, गिरीश यादव, केडी सरोज, धर्मेंद्र धोबी, अरुण यादव, मीना सिंह, रचना कोरी, गुंजन सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed