फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sale of 27 nomination papers for Speaker and 183 for Councilor

Amethi News: अध्यक्ष के लिए 27 व सभासद के लिए 183 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

Tue, 18 Apr 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sale of 27 nomination papers for Speaker and 183 for Councilor
कलेक्टे्रट स्थित नामांकन कक्ष में आरओ को नामांकन पत्र देते प्रत्याशी।
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की चार निकायों में दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर अधिसूचना भी जारी की गई। चारों निकायों में पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 27 व सभासद पद के लिए 183 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि नगर पालिका गौरीगंज के वार्ड संख्या दो के लिए एक नामांकन पत्र भी दाखिल किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट मोड़ पर बेरीकेडिंग लगाकर बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित नामांकन कक्ष में संभावित प्रत्याशी पत्रों की खरीदारी करने पहुंचने लगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गौरीगंज में अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को तीन लोगों ने चार नामांकन पत्र खरीदे। जबकि 25 वार्डों में सभासद पद के लिए 66 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन प्रमुख राजनैतिक दलों का कोई भी उम्मीदवार नहीं आया। वार्ड संख्या दो में सभासद पद के लिए उम्मीदवार रेखा देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका जायस में अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने 10 नामांकन पत्रों की खरीद की। जबकि सभासद पद के लिए 55 नामांकन पत्र बिके। एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि पर्चा खरीदने वालों में कांग्रेस नेता राम नरायण कनौजिया शामिल हैं।
नगर पंचायत अमेठी में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नौ पर्चे खरीदे। एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि नामांकन पत्र खरीदने वालों में भाजपा नेता फूलचंद्र कसौधन भी शामिल हैं।
नगर पंचायत मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने चार पर्चे खरीदे। जबकि 10 वार्डों के सभासद पद के लिए 46 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट मोड़ पर एसएचओ जामो विवेक सिंह तो परिसर के भीतर जाने से पहले मुख्य गेट पर मुंशीगंज थाने के अतिरिक्त निरीक्षक पारसनाथ यादव फोर्स के साथ मौजूद रहे।

चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
संभावित प्रत्याशी तीन बेरिकेडिंग से होकर नामांकन कक्ष पहुंचे। गौरीगंज में कलेक्ट्रेट मोड़ के पास ही वाहनों को रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट गेट पर मेटल डिटेक्टर व पुलिस की तलाशी के बाद नामांकन कक्ष में प्रवेश की अनुमति मिली। महिला उम्मीदवारों की चेकिंग के लिए अलग से टेंट लगाया गया था।


कंट्रोल रूम में पांच बजे तक नहीं थी सूचना
निकाय चुनाव से जुड़ी शिकायतों व जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम बनाकर नंबर जारी किया गया है। नामांकन के पहले दिन शाम पांच बजे तक कंट्रोल रूम में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए बिके पर्चों की जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं कंट्रोल रूम में नामित अफसर भी गायब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed