फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   salary stop of seven employee

अनुपस्थित मिले सात कर्मचारियों के वेतन पर रोक

Mon, 22 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
salary stop of seven employee
गौरीगंज (अमेठी)। कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मियों की मनमानी से परेशान डीएम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्वाचन व भूलेख के सभी कर्मियों के साथ संयुक्त कार्यालय के सात कर्मी अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त सुरक्षा में तैनात दो होमगार्ड की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट डीएम ने उनको ड्यूटी से मुक्त करने के साथ ही सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में कार्यों को समय से पूरा कराने के लिए शासन के निर्देश पर डीएम अरुण कुमार ने अनलॉक वन में सभी कर्मियों को समय से उपस्थित हो कर अपने कार्य संपादित करने को कहा था। निर्देशों के बावजूद कर्मियों की मनमानी व विलंब से पहुंचने की शिकायत पर सोमवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट के सभी पटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद तो निर्वाचन कार्यालय पंचस्थानी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रूबी मिश्रा, भूलेख कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्याम सुंदर के अतिरिक्त सभी कर्मी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इसी तरह संयुक्त कार्यालय में एलबीसी चंद्रशेखर शुक्ल, आयुध लिपिक नीरज मौर्य, खनन लिपिक अनिल पाल, सीआरए रामचंदर, डिस्पैचर धर्मेंद्र वर्मा डीएलआरसी बृजेश कुमार व न्याय सहायक दिनेश कुमार अनुपस्थित मिले। इसी दौरान कलेक्ट्रेट में जगह-जगह पान व गुटखा थूका हुआ मिला। इस संबंध में किए गए सवाल का दो होमगार्ड कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों की कार्य प्रणाली से नाराज डीएम ने अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए तत्काल लिखित जवाब देने तथा दोनों होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त करते हुए कमांडेंट को दूसरे होमगार्ड भेजने को कहा है। डीएम ने अनुपस्थित कर्मियों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। डीएम की कार्रवाई से कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed