फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Salary of principals of 657 council schools withheld

Amethi News: 657 परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Fri, 19 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Salary of principals of 657 council schools withheld
कक्षा एक में बच्चों के नामांकन में फिसड्डी रहने पर कार्रवाई
विज्ञापन

नामांकन कर ऑनलाइन अपलोड करने पर जारी होगा मई का वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी

गौरीगंज (अमेठी)। स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा एक में बच्चों के प्रवेश में लापरवाही बरतने पर 657 स्कूल के प्रधानाध्यापकों का वेतन बाधित कर दिया गया है। बीएसए ने सभी को बच्चों का प्रवेश कर ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया है।
डोर-टू-डोर सर्वे कर शिक्षकों को आउट ऑफ स्कूल बच्चों के साथ छह वर्ष पूरे कर चुके बच्चों का प्रवेश कराते हुए ऑनलाइन डाटा अपलोड करने को कहा गया है। राज्य परियोजना निदेशक की ओर हुई समीक्षा में नामांकन प्रगति पर जिले को प्रदेश में 50वां स्थान मिला है। परियोजना निदेशक का पत्र मिलने के बाद शुक्रवार को स्कूलवार ऑनलाइन प्रवेश व नामांकन कार्य की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

समीक्षा में जिले में संचालित 1,570 स्कूल में 657 परिषदीय स्कूल ऐसे में मिले जहां या तो एक भी बच्चे का प्रवेश कक्षा एक में नहीं मिला या अधिकतम 10 बच्चों का ही प्रवेश हुआ है। ऐसे में नामांकन लक्ष्य पूरा करना व शतप्रतिशत बच्चों को शिक्षित करने का आदेश जिले में फ्लाॅप साबित हो रहा है। प्रधानाध्यापकों की ओर से नामांकन कार्य में बरती जा रही लापरवाही से नाराज बीएसए संगीता सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों का मई माह का वेतन बाधित कर दिया। वेतन बाधित करने के बाद सभी 657 प्रधानाध्यापकों को नोटिस भी जारी की गई है। नोटिस में ग्रीष्मकालीन अवकाश में अभिभावकों से संपर्क कर कक्षा एक के साथ अन्य कक्षाओं में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कर उनका डाटा ऑनलाइन अपलोड कर जवाब देने को कहा है। बीएसए ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए का पत्र सार्वजनिक होने के बाद शिक्षक परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed